Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

भाजयुमो की बैठक संपन्न

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष निवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि चुनाव तक के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हंै। जेवल्या ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज भाजपा सरकार द्वारा 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का कार्य प्रारम्भ हुआ है। युवा कौशल योजना जो कि जून माह से प्रारंभ हो जाएगी। जेवल्या ने बताया कि युवा नीति युवाओं के लिये क्रांति लाने वाली नीति है। जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर बनेगी। आप सबका दायित्व है कि वह नई युवा नीति को हर गांव और हर युवा तक ले जाकर उन्हें संगठन से जोड़ने का काम करें। आने वाले 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार बनाने की सब से बड़ी भूमिका युवा मोर्चा की रहेगी। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी देवीसिंह सांखला, हरदा विधानसभा विस्तारक आशीष सोलंकी, टिमरनी विधानसभा विस्तारक अंशुल राजपूत, बंसतसिंह राजपूत, जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल डूडी, दीपेश विश्नोई, रोहित लाठी, मीडिया प्रभारी राजू सिरोही, सह सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार मोर्य, टिमरनी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, खिरकिया नगर अध्यक्ष शुभभ राठौर, सुजीत सिंह राजपूत, मंडल महामंत्री आदि बैठक में शामिल हुए।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply