मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज मंदसौर जिले के ग्राम जवानपुरा में 2374 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली कयामपुर-सीतामऊ दाबयुक्त वृहद सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी, गांधी सागर जलाशय पर निर्मित होने वाली सिंचाई परियोजना का गेंती चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की पूजा-अर्चना कर चुनरी भी ओढ़ाई।

     मंदसौर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सीतामऊ तहसील के ग्राम जवानपुरा की इस सिंचाई परियोजना से जिले के 252 ग्रामों की 1 लाख 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इससे क्षेत्र के 1 लाख 49 हजार 300 किसान हितग्राही लाभान्वित होंगे।

     

368 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!