Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन भोपाल

परिजन चिंतित न हों, शासन करायेगा नि:शुल्क उपचार

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार किसान-कल्याण एवं कृषि विकास तथा खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री  कमल पटेल ने खरगोन जिला चिकित्सालय पहुँच कर बस हादसे के पीड़ित उपचाररत मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को ढाँढस बँधाया कि सभी का नि:शुल्क उपचार सरकार करायेगी। मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रूपये और सामान्य घायलों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने बस हादसे में घायलों के परिजन को आश्वस्त किया कि आवश्यकतानुसार निजी अस्पतालों में भी उपचार करवाया जायेगा। समस्त उपचार नि:शुल्क होगा, कोई परिजन परेशान न हो। उन्होंने जिला और अस्पताल प्रशासन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बस हादसे की न्यायिक जाँच कराई जायेगी। दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने आरटीओ के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply