शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं इसलिए उन्हें उसी अनुसार भूमिका निभानी होगी। पढ़ाने से पहले स्वयं गहन अध्ययन की आवश्यकता होती है। यह बात आयुक्त जनजातीय कार्य गोपाल चंद्र डाड ने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिये नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स की 5 दिवसीय कार्यशाला में कही।

आयुक्त श्री डाड ने कहा कि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। शिक्षकों को चाहिए कि वे शिक्षण कार्य में अपना सौ फीसदी देने का प्रयास करें।

87 Views

Leave a Reply