Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने 160 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

1 min read
Text Size:

 गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले के बड़ौनी में  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुँच कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 49-49 हजार रूपये के चेक भेंट कर नव-दंपतियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। विवाह सम्मेलन में 160 से अधिक कन्याओं का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ।

सड़क का शिलान्यास

      गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में रविवार को बड़े फव्वारे से ग्वालियर एनएच हाई-वे तक 4 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास के साथ सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे सभी क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुलभ हुई है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply