Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थानाक्षेत्र की एक नदी में पुलिस को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बमुश्किल बाहर निकाला। वहीं उसके पास तथा शरीर में पहचान संबंधी निशान की तलाश की। परंतु ऐसा कुछ भी हाथ नही लगा, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पानी में लंबे समय तक रहने के कारण मृतक की चमड़ी गल गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ में कड़ा है। वहीं उसकी उम्र तकरीबन 40 से 45 साल के बीच की है। उसका शव थानाक्षेत्र की मिर्जापुर नदी में मिला है। पुलिस ने जिले सहित आसपास के थानाक्षेत्रों से लापता व्यक्ति की खबर या शिकायत की पड़ताल की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित कर शव परिजनों के सुपूर्द किया जा सके। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मृतक की पहचान को लेकर प्रयास जारी रहे। उन्होंनें बताया कि बुधवार को शव का पीएम कराया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी गुमशुदा व्यक्ति के बारे में पता चले तो सिविल लाइन थाना संपर्क करें।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply