Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

समर कैम्प का शुभारंभ अतिरिक्त ज्ञान व अनुभव का केन्द्र समर कैम्प : कलेक्टर

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गर्मी में जब छुट्टियां होती हैं, तब छात्र-छात्राओं के लिये समर कैम्प अतिरिक्त ज्ञान एवं नए-नए अनुभवों का केन्द्र साबित होता है। क्योंकि कैम्प के माध्यम से छात्रों को अलग प्रकार का ज्ञान व अनुभव देकर उसे विशेष गुण देना ही समर कैम्प की उपयोगिता है। यह बातें जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सनफ्लावर स्कूल में आयोजित समर कैम्प – 2023 के उद्घाटन समारोह में कही। इस मौके पर श्री गर्ग ने छात्र-छात्राओं से संवाद उपरंात उनके समग्र विकास की दिशा में संस्था के इन प्रयासों की सराहना भी की। इससे पहले उपस्थित अतिथियों को तिलक तथा सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैसानी एवं कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋषि गर्ग को शॉल -श्रीफल एवं पुष्पाहार के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के बारे में प्राचार्य वर्षा त्रिपाठी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कैम्प में सहभागी छात्र-छात्राओं तथा उपस्थित अभिभावकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों के व्यक्तिगत विकास एवं बहुआयामी व्यक्तित्व का दर्पण समान है। शिक्षण विकास समिति के अध्यक्ष प्रवीण जैसानी ने कहा कि छात्र-छात्राओं का नैतिक स्तर बढ़ाए जाने की आवश्कयता है। इस दिशा में समर केम्प जैसे आयोजन छात्र के समग्र विकास में सहायक होंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं के समूह ने स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षण विकास समिति के उपाध्यक्ष डॉ. राधामोहन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण अग्रवाल, संजय जैन, दिनेश अग्रवाल, लखनलाल अग्रवाल, नरेन्द्र शर्मा तथा उपप्राचार्य राजेश जोशी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सलोनी तापडिया ने निर्देशन में हेड वाय सुमित गुलाटी, हेड गर्ल प्राची लोहानी, परिनिता शर्मा एवं कनुप्रिया राजपूत ने किया, वहीं अंत में उपप्राचार्य सम्पा दत्ता ने सभी का आभार माना।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply