Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय पर दिन-रात भर्राटे भरने वाले डंपर का दृश्य है। जो शहरी सीमा में तेज रफ्तार में गुजरते देखे जा सकते हैं। जिस वजह से वाहन दुर्घटना का डर बना रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय से इन्दौर, खंडवा और होशंगाबाद रोड़ की तरफ जाने वाले ओवरलोड डंपर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरते हैं। यह सिलसिला केवल दिन में नही बल्कि रात में भी जारी रहता है। हालांकि रात में ट्राफिक ना के बराबर रहता है। परंतु दिन में इन वाहनों की तेज रफ्तार कहीं ना कहीं लोगों के लिये आफत बना हुआ है। यहां बताना होगा कि ऐसे ही ओवरलोड़ डंपर ने खंडवा बायपास पर छात्र की स्कूटी को चपेट में ले लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इतना ही नही, यही ओवरलोड डंपर अफसरों की गाड़ी को भी टक्कर मार चुके हैं। बावजूद इन पर नकेल कसने के बजाय मानो इन्हें हरी झंडी दे दी हो। यही कारण है कि सड़कों पर डंपरों की आवाजाही पहले की तरह बरकरार है। इनकी तेज रफ्तार को करीब से देखकर लोग इतना जरूर कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply