Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना के जवाब में नारी सम्मान योजना शुरू करेगी कांग्रेस

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। चुनावी साल में प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने अपना ध्यान राज्य की आधी आबादी पर केंद्रित कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाई गई लाड़ली बहना योजना से बेकफुट पर आई कांग्रेस ने भी इसका जवाब ढूंढ लिया है। इसके तहत पार्टी द्वारा राज्य में नारी सम्मान योजना शुरू की जाएगी। इसमें आगामी 9 मई से संपूर्ण प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता घरोंघर जाकर इसके फॉर्म भरवाएंगे।

फॉर्म में नारी सशक्त बनाने का वादा

जानकारी के अनुसार इस फॉर्म में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन और रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा किया जाएगा। इसके लिए संगठन की सभी जिला और ब्लॉक इकाइयों को एलर्ट मोड पर लाया जा रहा है।

आगामी माह से चलेगा अभियान

 इसमें महिला कांग्रेस को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस प्रकार आने वाले दिनों में दोनों ही दल महिलाओं को रिझाने की मुहिम पर कार्य करेंगे।

————————

80 Views
What do you think?

Leave a Reply