Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित हुई रेखा विश्नोई

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरदा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवा, पर्यावरण और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में संलग्न महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में नगर की समाजसेवी महिला श्रीमती रेखा विश्नोई को भाजपा नेत्री श्रीमती माया नरोलिया अनिता अग्रवाल की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती विश्नोई को शील्ड, शाल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि रेखा विश्नोई लंबे समय से पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उन्होंने मिशन एक करोड़ का लक्ष्य लेकर जिले में पौध रोपण का कार्य शुरू किया है। इसमें उनकी टीम द्वारा संपूर्ण जिले में पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी जा रही है।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply