Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नपाध्यक्ष ने किया बोरवेल का भूमिपूजन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने बुधवार को शहर के वार्ड क्र. 34 वीर दुर्गादास वार्ड में टयूबवेल खनन का भूमिपूजन किया। नपाध्यक्ष द्वारा वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड के वाशिंदों ने पानी की समस्या से अवगत कराया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए श्रीमती कमेड़िया द्वारा वार्ड में टयूबवेल खनन कराया जा रहा है, ताकि वार्डवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े। इस मौके पर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, कुंवरसिंह सानिया, लक्ष्मण सिटोले, हुकुम बघेला, रामू माणिक, शिला दरवारे, छमा मालवीय, ममता बाई, सलिता बाई, रेखा बाई, माया बाई सहित बड़ी संख्या वार्डवासी उपस्थित थे।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply