Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जहरीली दवा के सेवन से किसान की मौत

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम गाड़ामोड़ में रहने वाले एक 40 वर्षीय किसान ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ामोड़ में रहने वाले पूनम पिता रामचरण गौर ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया था, जिसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र विवेक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे चाय पीने के बाद पिता उनसे एक घंटे में खेत से आने का कहकर निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल सुबह से शाम तक बंद रहा, जिसके बाद शाम 7 बजे के आसपास वे घर आए तो उन्हें उल्टियां और घबराहट हो रही थी। उन्होंने परिजनों को जहरीली दवा के सेवन करने की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात करीब 12 बजे उन्हें टिमरनी से जिला अस्पताल लेकर आए, जहां रात ३ बजे के आसपास उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। वहीं, शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम में डॉक्टरों ने मृतक के जहरीली दवा के सेवन से मौत होने की पुष्टि की है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply