Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

समाजसेवी संगठन ने किन्नरों का किया सम्मान

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर में पहली बार किन्नरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 8 किन्नर बहनों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में किन्नर बहनें भावुक नजर आईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सम्मेलन की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया कि अर्धनारीश्वर बहनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना महिला संगठन के लिए गौरवमय क्षण हैं। संगठन का मुख्य ध्येय मानवता को मान दो अंतर्गत अर्धनारीश्वर बहनों का सम्मान किया। साथ ही उनसे संवाद कर यह अनुभूति कराई कि वे भी हम जैसे इंसान हैं। किन्नरों को अब तक वास्तविक सम्मान मिलते नहीं देखा। जिसके चलते उनके सम्मान की कार्ययोजना तैयार की। जिसमें संगठन की महिला पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी कहा कि किन्नर बहनों के साथ अभी भी भेदभाव दिखता है, जबकि वर्तमान दौर में समानता का अधिकार हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम समेत परिवार में मंगल कारज दौरान यही बहनें आकर्षण का केंद्र रहती हैं। उनकी उपस्थिति व आशीर्वाद का खासा महत्व है। इस मौके पर मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पदाधिकारी व सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि अर्धनारीश्वर भाई-बहन के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। सचिव सारिका सराफ ने कहा कि ये आयोजन केन्द्रीय संगठन का दिशा-निर्देश था। जिसे सम्मेलन की मासिक बैठक दौरान मूर्तरूप दिया गया। इस अवसर पर उनके सम्मान में स्वागत गीत भी गाये। वहीं नाटिका के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया। अंत में बाल विकास समिति की प्रमुख शोभा बांगड़ ने किन्नर बहनों का सम्मान कर उन्हें साड़ी व सुहाग की सामग्री भेंट की। साथ ही चावल और शक्कर से दो बहनों की गोदी भरी। इस दौरान कोषाध्यक्ष ज्योति जैन, प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल, प्रांतीय सचिव किरण गर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमिला जैन समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

68 Views
What do you think?

Leave a Reply