Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि भोपाल मध्य प्रदेश

किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले : कृषि मंत्री  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों को विभाग की कल्याणकारी योजनाओ का अधिकतम लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और समर्थ भारत के सपने को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पूरा करने के लिए निरंतर कार्य करना है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हरसंभव उपाय किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल, एमडी मंडी बोर्ड श्रीमती जीव्ही रश्मि सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्री पटेल ने विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित किए गए लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों को खाद के अग्रिम उठाव के लिए प्रेरित करें, जिससे कि उर्वरक भंडारण सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसानों को प्रत्येक परिस्थिति में आवश्यकता अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply