जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से करवा रहे है निःशुल्क डायलिसिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास जिला अस्पताल में अब तक 256 मरीज हुए लाभान्वित, 15 हजार 172 डायलिसिस किए

आयुष्मान एवं बीपीएल कार्ड धारी मरीजों के लिए निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसिस सुविधा

देवास- जिले के ग्राम सिरोल्या निवासी बुरखीलाल की किडनी खराब होने से विगत 02 साल से अधिक समय से डायलिसिस करवा रहे है। श्री बुरखीलाल प्रारंभ में उज्जैन मे डायलिसिस करवाते थे। एक बार डायलिसिस करवाने जाने मे लगभग 3 से 4 हजार का खर्चा आता था। सप्ताह में 02 और माह मे 8 बार डायलिसिस करवाने इनको जाना पडता था। जिससे हजारो रूपये खर्चा और समय लगता
था। आयुष्‍मान कार्ड बनने से अब जिला अस्पताल देवास में आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क डायलिसिस करवा रहे है। अब इनके हजारो रूपये का खर्च नही होता है। देवास में डायलिसिस करवाने से समय की बचत होती है। श्री बुरखीलाल जिला अस्पताल की
सेवाओं से काफी खुश है। श्री बुरखीलाल योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय धन्यवाद दे रहे है। देवास जिला अस्पताल की डायलिसिस युनिट में अत्याधुनिक मशीनों और
प्रशिक्षित चिकित्सक, स्‍टॉफ द्वारा निरन्तर डायलिसिस किया किया जाता है। जिला अस्‍पताल में अब तक 256 मरीज लाभंवित हो चुके है और 15 हजार 172 डायलिसिस किये गये है। जिला अस्‍पताल में आयुष्मान, बीपीएल कार्ड धारी मरीजों कि निःशुल्क जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य मरीजों (एपीएल) से 500 रूपये, शासकीय शुल्क लेकर जांच, उपचार एवं डायलिसिस की जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!