Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

गर्मी के मौसम में लू से बचाव के उपा

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी सिंह ने वर्तमान में गर्मी को देखतें हुए जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे लू के प्रभाव को गंभीरता से लें और इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां रखें और सुरक्षित रहें।

क्या करें

डॉ. सिंह ने बताया कि लू से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने के पहले भरपेट पानी अवश्य पीयें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय अपना सिर ढककर रखें, टोपी, कपड़ा अथवा छतरी का उपयोग करें। पानी, छांछ, ओआरएस का घोल या घर के बने पेय पदार्थ जैसे- लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, इत्यादि का सेवन करें तथा भरपेट ताजा भोजन करके ही घर से निकलें, धूप में अधिक न निकलें।

क्या न करें

धूप में खाली पेट न निकलें, पानी हमेशा साथ में रखें, शरीर में पानी की कमी न होने दें, धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन करें, मिर्च मसाले युक्त एवं बांसी भोजन न करें, बुखार आने पर ठंडे पानी की पट्टी रखें, कूलर या एयर कंडीशन से धूप में एकदम न निकलें तथा धूप में अधिक न निकले।

लू के लक्षण

सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्याधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन तथा नब्ज असामान्य होना इत्यादि लू के प्रमुख लक्षण है। उन्होने बताया कि लू लगने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटा दें, व्यक्ति के कपड़े ढीले करें। उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें, तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें तथा प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply