Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

उचित मूल्य की दुकान में अनियमितता पाए जाने पर मामला दर्ज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी हंडिया श्रीमती नियुक्ति उमाहिया ने ग्राम देवतालाब की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक कमल जाट के विरूद्ध कोतवाली पुलिस थाना हरदा में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होने बताया कि दुकान संचालक कमल जाट द्वारा देवतलाब की उचित मूल्य की दुकान के संचालन में अनियमितता किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें दुकानदार द्वारा हितग्राहियो को समय पर राशन नही दिया जाना, दुकान प्रतिदिन नही खोलना तथा स्टॉक में गड़बड़ी जैसी शिकायतें शामिल थी। इन शिकायतों की जांच की गई तो जांच में गेंहू 34.14 क्विंटल कम पाया गया। साथ ही चावल 22.56 क्विंटल कम पाया गया, नमक 2.26 क्विंटल कम पाया गया व शक्कर 32 किलो ज्यादा पाई गई। श्रीमती उमाहिया ने बताया कि स्टॉक में अनियमितता पाये जाने पर यह कार्यवाही की गई है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply