Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील के ग्राम बिछौलामाल में अजनाल नदी में नहाते समय डूबने से मृत 3 किशोरों चन्दन, मोहित व निखिल की मृत्यु हो गई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा महेश कुमार बमनहा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र के नवीनतम प्रावधानों के तहत तीनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि रविवार को ग्राम बिछौलामाल में अजनाल नदी में नहाते समय चन्दन आत्मज गोविन्द, निखिल आत्मज सोहन राजपूत तथा मोहित आत्मज चैनसिंह की मृत्यु हो गई थी। तहसीलदार हंडिया से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम श्री बमनहा ने यह आर्थिक सहायता स्वीकृत की है तथा तहसीलदार हंडिया को निर्देश दिए कि तीनों परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता ई-पेमेन्ट के माध्यम से तत्काल भुगतान कराएं।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply