Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। लाड़ली बहना योजना के तहत 30 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीयन किया जाना है। अधिकारी प्रयास करें कि सभी पात्र महिलाओं का पंजीयन इस माह के अंत तक हो जाए। यह निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में दिये। बैठक में अपर कलेक्टर डीके सिंह, एसडीएम हरदा महेश बमनहा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होने लाड़ली बहना योजना के पंजीयन के लिए बनाए गए सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र महिला लाड़ली बहना योजना में पंजीयन से छूट न जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बैठक में निर्देश दिये कि हरदा जिले को लाड़ली बहना योजना के तहत 80 हजार महिलाओं के पंजीयन का लक्ष्य शासन से मिला है। उन्होने कहा कि लगभग 74 हजार से अधिक महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनिश्चित करें कि अगले एक सप्ताह में शेष रही सभी पात्र महिलाओं का पंजीयन हो जाए।

सीएम हेल्पलाइन की कोई भी शिकायत ‘नॉट अटेन्डÓ न रहे

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिसोनिया ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा भी की। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत के आवेदक से फोन पर चर्चा करें और संतुष्टिपूर्ण तरीके से शिकायत का निराकरण कर पोर्टल पर की गई कार्यवाही दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत ‘नॉट अटेन्डÓ न रहे। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान एक दिवस कार्यक्रम के तहत शामिल सेवाएं आवेदकों को एक दिन की समय सीमा में ही उपलब्ध कराई जाएं।

नए महिला स्वसहायता समूह गठित करें

सीईओ श्री सिसोनिया ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी को निर्देश दिए कि लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं की माताओं के स्वसहायता समूह गठित करावाएं। उन्होने रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यरत महिला मजदूरों के स्वसहायता समूह बनाने के लिए भी ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक को निर्देश दिए। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अधिकाधिक महिलाओं को स्वसहायता समूह की गतिविधियों से जोड़ना है। सीईओ श्री सिसोनिया ने निर्देश दिए कि जो समूह निष्क्रिय स्थिति में है, उन्हें भी पुनर्जीवित कर सक्रिय बनाया जाए और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की महिला हितग्राहियों के स्वसहायता समूह गठित कर उन्हें भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश एनआरएलएम के जिला प्रबन्धक को दिए।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply