Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

परशुराम जयंती पर आज से पांच दिवसीय कार्यक्रम

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल बुधवार को स्थानीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में महिला संगठन द्वारा दोपहर 2 बजे भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यहां दूसरे दिन 20 अप्रैल गुरुवार को किशोरी बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीसरे दिवस 21 अप्रैल शुक्रवार को समाज के युवा संगठन द्वारा शासकीय अस्पताल में प्रात: 10 बजे समाज सेवा के कार्य होंगे। चौथे दिवस 22 अप्रैल शनिवार को स्थानीय दयोदय गौशाला बैरागढ़ में शाम 4 बजे गौसेवा का आयोजन होगा। इस दिन बड़ा मंदिर हरदा में प्रात: 8 बजे आचार्य पं. ओमप्रकाश पुरोहित, पं. शशांट पुजारी, पं. किरण दुबे, पं. प्रहलाद अग्निहोत्री, पं. लक्ष्मणाचार्य, पं. मुरलीधर व्यास, पं. दीपक जोशी एवं सर्व संत पुजारी संगठन के सान्निध्य में भगवान परशुराम का विधि-विधानपूर्वक पूजन अभिषेक एवं हवन कार्यक्रम होगा। यहां पर दोपहर 12 बजे महाआरती और दोपहर 12.30 बजे पं शिवशंकर उपाध्याय गोपाल मेडिकल परिवार की ओर से कन्याभोज का आयोजन किया जाएगा। पांचवें दिन 23 जनवरी रविवार को शाम 5 बजे स्थानीय मिडिल स्कूल ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिद्धवीर हनुमान मंदिर से शुरू होगी। यह शोभायात्रा चांडक चौराहा, जैसानी चौक, गोलापुरा मोहल्ला, परशुराम चौक से नई सब्जी मंडी होकर वापस मिडिल स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी। यहां रात्रि 8.30 बजे भगवान परशुराम की महाआरती होगी। तथा रात्रि 9 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी परशुराम सेना के अध्यक्ष पं. सौरभ शर्मा ने दी। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इन्हें सफल बनाने का आव्हान किया है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply