Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, 1 की मौत, 20 महिलाएं घायल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। टेमलावाड़ी के पास गणगौर कार्यक्रम में पाती खेलकर आ रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को आयशर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 20 महिलाएं घायल हो गई। जिसमें जयश्री पति जितेंद्र राजपूत उम्र 35 साल की मौत हो गई है, जबकि 12 महिलाओं को गंभीर चोट लगने के चलते जिला अस्पताल रैफर किया गया। अन्य घायलों का खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार जारी है। घायल महिलाओं में रामबाई पति राधेश्याम राजपूत 60, हर्षिता पिता राजेश 19, आशा बाई पति भगीरथ राजपूत 55 शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं ग्राम बाबड़िया से पाती खेलकर ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई।

अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री

इधर घटना की खबर लगते ही जिले के पालक मंत्री एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सिविल सर्जन डॉ.मनीष शर्मा के साथ घायलों का कुशलक्षेम जाना। वहीं घायलों का समुचित इलाज करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थी।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply