Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

पांच सत्रों में दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर के सनफ्लावर स्कूल में दो दिवसीय छात्र एवं पालक उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इसे पहले अतिथियों ने विद्यादायिनी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात् संस्था की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्राचार्य वर्षा त्रिपाठी ने कहा कि एक नई ऊर्जा से विकास के सोपान तय करने के लिये हम आप एकत्र हुए हैं। यहाँ पालकों का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है कि छात्र-छात्रा के सर्वांगीण विकास में पालक की भूमिका सर्वोपरि होती है। हम अपने छात्र-छात्राओं के नैतिक, चारित्रक, बौद्धिक व व्यक्तित्व निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान पालकों ने भी प्रश्नकाल दौरान अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। साथ ही आयोजन की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षक अवधेश चौहान, अंकित सिंह एवं भवानी प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उप-प्राचार्य सम्पा दत्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक बेहतर भविष्य के लिए स्वअनुशासन बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हीना गोयल, सलोनी तापडिया ने किया। वहीं अंत में आभार संदीप बंसल एवं प्रियंका जैसानी ने माना। कार्यक्रम में उपप्राचार्य राजेश जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply