Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जनजाति समाज देश का गौरव : जेवल्या

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। रामायण काल से भारत देश की आजादी तक में जनजाति समाज का विशेष योगदान रहा है। माता शबरी से कोई अनभिज्ञ नहीं है, वहीं भीमा नायक शहीद टंट्या मामा जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि कांग्रेस नेता सदन के प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने देश के आदिवासी समाज का अपमान किया है। भोपाल की अंतिम हिंदू महिला शासक रानी कमलापति को लेकर अपशब्द कहे, इसका विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा द्वारा नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने महिला शासक का अपमान किया है जो जनजाति समाज से आती है। देश का सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन रानी कमलापति के नाम पर है। देश की सरकार ने जनजाति की गौरव गाथा को देखते हुए इस स्टेशन का नाम रानी कमलापति रखा है। इस तरह से आए दिन कांग्रेस हल्के बयानों से सस्ती लोकप्रियता चाहती है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं एवं ऐसे बयानों की निंदा करते हैं। पुतला दहन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा, देवी सिंह सांखला, प्रदीप पटेल, मनोहर लाल शर्मा, नीतेश बादर, मनसुख लोहाना, ओम चौधरी, संतोष कलम, राम देवहरे, महेंद्र प्रजापति, हरिओम धनगर, प्रदीप सोनी, संदीप पराशर, योगेंद्र पटेल, रोहित लाठी, दीवांश सेजकर, शुभम श्रीवास, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply