कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। रविवार को भाजपा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष संतोष किरावर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रभारी अजय ओझा की मुख्य उपस्थति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने सदस्यता पर्ची भरवाकर उन्हे सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, गोविंद व्यास, बबीता रमेश सोनकर ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा के पूर्व पदाधिकारी संतोष किरावर ने बताया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर हम सब ने बाबा साहब अंबेडकर के सामने शपथ लेकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में संतोष कुमार किरावर, उमेश सेजकर, क्षमा देवड़ा, तुकाराम हरसोरे, विष्णु किरावर, निकिता नागले, पूनम पठारिया शामिल हैं। इस दौरान मनीष बाबूजी, रमेश सोनकर, राजवंती लखोरे, सुनील वर्मा, धर्मेन्द्र शिंदे, शेख असफाक, मुजाहिद अली, नवीन पाल, मुकेश कलवानिया, अशोक पटेल, अतुल पस्टारिया, संजय अग्रवाल, नितिन पटेल सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!