Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हंै। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके. सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र हरदा अंतर्गत ग्राम मसनगांव के माध्यमिक शाला भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र टिमरनी अंतर्गत रहटगांव के उच्चतर माध्यमिक शाला भवन में भी शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि शिविर का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर में स्थानीय निकायों की मतदाता सूची को भी सशक्त बनाने की कार्यवाही की जाएगी। श्री सिंह ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शत-प्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान आधार नम्बर कलेक्शन से शेष रहे मतदाताओं का आधार नम्बर ईपिक नम्बर के साथ लिंक कराने की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply