Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रीद्वय ने किया डॉ. पारे का सम्मान

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर हरदा। नैचुरोपैथी चिकित्सा में अपने नित नए प्रयोगों और सेवा से अल्पसमय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त डॉ. अम्बर पारे को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है। गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में स्वस्थ मध्यप्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि डॉ. पारे अपने गृहग्राम-दुलिया जिला हरदा में नेचुरोपैथी वैज्ञानिक चिकित्सा के माध्यम से इलाज करते हैं। हर्बल आयुर्वेदिक दवाइयां, योग एवं प्राणायाम चिकित्सा, वन औषधि, एक्यूप्रेशर एंड एक्यूपंक्चर, मैग्नेट थेरेपी, सबकॉन्शियस माइंड थेरेपी, सुपर कॉन्शियस माइंड थेरेपी, रिग्रेशन थेरेपी, सन थेरेपी, वॉटर थेरेपी, वाइटल एनर्जी हीलिंग, वस्ति चिकित्सा आदि भारतीय प्राचीन वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धतियों से इलाज करते हैं। इसका लाभ उठाने के लिए देश एवं विदेश से सैकड़ों लोग प्रतिदिन हरदा जिले के छोटे से गांव दुलिया में आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि डॉ. अम्बर पारे को देश एवं विदेश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन पुरस्कार मिल चुका है और वे रॉयल सोसायटी ऑफ मेडिसीन लंदन यूनाइटेड किंगडम के फैलो सदस्य हैं। इन्होंने मास्टर्स इन अल्टरनेटिव मेडिसिन (टेक्सिला अमेरिकन यूनिवर्सिटी), बीएनवायएस, एमडी (नेचुरोपैथी), सीडीएम रॉयल लिवरपूल एकेडमी लंदन, पीजीडी इन्फेक्शियस डिसीज- यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया, पीजीडीएचएचएम, पीजीडीसीएफटी आदि मेडिकल शिक्षा ग्रहण की है।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply