Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जिपं सीईओ ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम नांदरा निवासी रामदीन ने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया, जिस पर श्री सिसोनिया ने तहसीलदार हंडिया को सीमांकन कराने के निर्देश दिये। अशोक पिता रामदीन जाट ने अपने स्वामित्व की भूमि का नक्शा दुरूस्त करने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हंडिया को प्रकरण की जांच कर नक्शा दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply