Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अमानक उपज खरीदी पर ५० हजार का जुर्माना

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। ग्राम हिवाला के नजदीक स्थित शर्मा वेयरहाउस में नॉन एफएक्यू चना एवं गेहूं खरीदा जा रहा था। अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराजगी व्यक्त की। गेहूं एवं चना सर्वेयर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि नेफेड द्वारा इस स्तर के चने को वापस कर दिया जाएगा। जिसमें सीधा-सीधा वेयरहाउस संचालक की जवाबदारी होगी। बारंगा समिति के द्वारा की जा रही खरीदी को लेकर भी सवालिया निशान उठाए जा रहे थे, जिला उपार्जन समिति और अनुविभागीय अधिकारी को बमनगांव में शर्मा वेयर हाउस पर जारी सरकारी खरीदी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसकी जांच पर अधिकारियों की पूरी टीम खरीदी स्थल पर पहुंची। डीडीए महेंद्र चंद्रावत ने बताया कि वेयरहाउस के मालिक पर 50 हजार और संबंधित खरीदी कर रही सेवा सहकारी समिति बारंगा पर 30 हजार का जुर्माना निर्धारित किया गया। साथ ही नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही वेयरहाउस संचालक अभिषेक शर्मा एवं बारंगा समिति के संचालक अनुराग बघेल को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वह खरीदी में पारदर्शिता लाएं एवं खरीदी केंद्र पर जैसे ही उपज का तोल होता है संबंधित के बिल बनाया जाए ताकि किसानों को भुगतान में समस्या ना हो। उपस्थित समस्त अधिकारियों के द्वारा तोल कांटे पर पहुंचकर जांच की गई और किसानों की उपज के बिल में हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। शर्मा वेयरहाउस में अनियमितता का यह आलम था कि अधिकारियों की मौजूदगी में ही कई ट्राली चना एवं गेहूं बिना एफ के क्यू उपज गोदाम में खाली किया जा रहा था। जिस पर अधिकारियों द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज की गई। कई उपस्थित भरी ट्राली वापस भेजने का भी संबंधितो से कहा गया। इस कार्रवाई के चलते वेयरहाउसिंग के अधिकारी नितिन उंदवाल को अधिकारियों के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि जो भी अनियमितता करें उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कृषि विभाग जिला डीडीए महेंद्र चंद्रावत, जिला खाद्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह पवार, सहकारिता अधिकारी ओपी सीटोके, खिरकिया अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार बमनहा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply