Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

मतदाता सूची संबंधी शिविर संपन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। जिले में मतदाता सूच को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम रन्हाईकला व चारूवा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 41 मतदान केन्द्रों के नागरिक सम्मिलित हुए। शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 298 आवेदन, नाम निरसन के 83, नाम संशोधन के 190 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान शिविरों में 487 मतदाताओं के आधार आईडी को वोटर आईडी से लिंक किये गए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply