Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ लगातार कर रहा पदयात्रा

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेकर प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ पदयात्रा कर रहा हैं। समाज कल्याण प्रकोष्ठ हरदा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला नरसिंहपुर विधानसभा तेन्दूखेड़ा बरमान से कमलनाथ लाओ प्रदेश बचाओ यात्रा का शुभारंभ हुआ था। यात्रा 12 दिनों तक चलने वाली हैं। यह यात्रा मार्ग में आने वाले नगर, कस्बों, गांव व मंजरे टोलों तक प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनानें के साथ ही प्रदेश की पंद्रह माह की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगी। आगामी 22 अप्रैल को यह यात्रा जिला नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में समापन होगा। यात्रा के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थित में इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के 200 कार्यकर्ता एवं हरदा से भी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने समाज कल्याण प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply