Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नहरों में मूंग फसल के लिए 93 प्रतिशत पानी उपलब्ध : कार्यपालन यंत्री

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में ली जाने वाली ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल हेतु नहरों में 93 प्रतिशत पानी उपलब्ध करा दिया गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां के 179 ग्रामों की लगभग 37 हजार 760 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई कार्य प्रगति पर है। अभी तक इन सभी ग्रामों की लगभग 25 हजार 910 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध करा दिया गया है। शेष क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रमुख उपशाखा एवं शाखाओं के अंतिम छोर पर पानी पहुंच चुका है। वर्तमान समय में प्रथम सिंचाई का कार्य अब अंतिम चरण में है। हरदा में चैन क्रमांक 3008 पर 1919 क्यूसेक 93 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं आज मंगलवार को 1881 क्यूसेक 92 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। श्री सिंह ने कहा कि मूंग की सिंचाई हेतु 35 प्रतिशत रकबा घोषित किया गया है। अत: नहरों में बांध से 90 से 95 प्रतिशत पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जो इसके लिए पर्याप्त है। श्री सिंह ने कहा कि सोनतलाई उपनहर के अंतिम छोर पर भी शीघ्र पानी उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हंडिया में सभी उपशाखाओं के अंतिम छोर के कृषकों को पानी मिल गया है।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply