Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सामुहिक विवाह सम्मेलन की बैठक संपन्न

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर हरदा। मध्यक्षेत्र विश्नोई सभा नीमगांव के सानिध्य में सामूहिक विवाह समिति नीमगांव की बैठक सोमवार को श्रीगुरु जम्भेश्वर मंदिर नीमगांव में हुई। सामूहिक विवाह समिति के सचिव पूनमचंद मांजू ने बताया कि मध्य क्षेत्र विश्नोई सभा कार्यकारिणी समिति के साथ सामूहिक विवाह समिति के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने बैठक में शामिल होकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने की कार्ययोजना बनाई। सभी से सहयोग देने का आग्रह किया गया। बैठक में मुख्य रूप से नीमगांव मंदिर से सामूहिक विवाह सम्मेलन 22 अप्रैल 2023 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर सम्मेलन की सारी व्यवस्थाओं की जबावदारियां सभी से मिलजुलकर तय करने का निर्णय लिया गया। विवाह डोरा कार्यक्रम 21 अप्रैल व मुख्य विवाह कार्यक्रम 22 अप्रैल आखातीज को होगा। विवाह समिति के सचिव ने बताया कि अभी तक 14 विवाह जोड़े की राशि प्राप्त हुई है। बैठक में विश्नोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, कोषाध्यक्ष श्यामलाल बावल, सचिव पूनमचंद पवार, सहसचिव रामजीवन गोदारा, सुरेंद्र पटेल, बृजेश झूरिया, प्रवीण जी, बद्री भादू सहित सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नानकराम बेनीवाल, कोषाध्यक्ष उमेश पटेल, रामभरोस भादू, भूपेंद्र लोल, धर्मेंद्र स्याग, पूनम गीला सहित कई सामाजिक लोग सम्मिलित हुए।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply