Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सामाजिक क्रांति के प्रणेता थे ज्योतिबा फुले : माया नारोलिया

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा भारतीय सामाजिक क्रांति के प्रणेता समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती भाजपा कार्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय प्रभारी राजाराम शिवहरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया उपस्थित थे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि कुप्रथा एवं रूढ़ीवादी परंपराओं का महात्मा ज्योतिबा फुले ने घोर विरोध किया। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति उनके द्वारा ही लाई गई है। उन्होने अपना सर्वस्व जीवन समाज सुधारने के लिए लगा दिया। वह शिक्षा के प्रति जागरूक थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि ज्योतिबा फुले सच्चे अर्थों में भारत मां के सपूत थे। जिन्होंने सामाजिक क्रांति का नारा देकर समाज में व्याप्त कुरितियों के प्रति समाज को जागरूक किया। संभागीय प्रभारी राजाराम शिवहरे ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलकर हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सबका साथ सबका विकास यही हमारा नारा है। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनिवास गुर्जर ने भी संबोधित किया। आभार नागेश राठौर ने माना। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू कमेड़िया, मोर्चा के प्रभारी बलराम डावठा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता अग्रवाल, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल विश्नोई, महामंत्री उमेश चोलकर, नगर मंडल अध्यक्ष धन सिंह पाल, हरिओम बांके सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply