इंदौर-भोपाल रोड पर ओवरलोड तेज रफ्तार बस पलटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। बसों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही ऐक हादसा रविवार को सुबह देखने को मिला। इंदौर-भोपाल रोड पर सोनकच्छ के समीप देवरी से इंदौर जा रही यात्री बस सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण नीलगाय को बचाने के प्रयास बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। जब हादसा हुआ तब बस की रफ्तार तेज थी। बस पलटने के दौरान बिजली के खंभे से भी टकराई थी, गनीमत यह रही आग लगने, करंट फैलने जैसे की स्थित नहीं हुई अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनका प्राथमिक उपचार सोनकच्छ के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। इनमें से कुछ को अधिक चोट होने के कारण देवास जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। इनमें से कुछ अन्य अस्पताल चले गए तो कुछ को उपचार करके देवास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में देवली, बरेली, जबलपुर, भोपाल आदि क्षेत्रो के लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि देवास जिले में सबसे अधिक बस पलटने की घटनाएं एबी रोड, भोपाल रोड, इंदौर-बैतूल हाइवे पर होती हैं, अधिकांश हादसों का कारण बसों की तेज रफ्तार होना सामने आया है। देवास-इंदौर के बीच चलने वाली बसों में तो सवारी की मारामारी व नंबर के लिए बसों के बीच रेसिंग होती है।

109 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!