Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

बुलेट की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत

2 min read
Text Size:

हादसा….
शहर के हरदौला बाबा के पास की घटना
अनोखा तीर, हरदा। शहर के हरदौल बाबा तिराहे के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बुलेट ने 10 वर्षीय बालक को टक् कर मार दी। जिसके चलते बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राहगिरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक को बाहर रैफर कर दिया। इस बीच भोपाल ले जाते वक्त बच्चें के दम तोड़ देने की बात सामने आई है। सिटी कोतवाली में पदस्थ एसआई ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिला अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने फरियादी मोहब्बत पिता पूनम सिंह बंजारा उम्र 32 साल की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 279, 337 का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी हरदौल बाबा के पास अजय अग्रवाल के यहां काम करता है। जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 10 वर्षीय बेटा विशाल नायक जो कि तीसरी कक्षा में पढ़ता है। मिडिल स्कूल से दोपहर 12 बजे वापस लौट रहा था, तभी सामने आई तेज रफ्तार बुलेट 350 सीसी के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए विशाल को टक्कर मार दी। घटना में विशाल को आंख के पास सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply