Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

शिविर में 40 यूनिट हुआ रक्तदान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। वस्त्र विक्रेता संघ एवं रेडीमेड गारमेंट विक्रेता संघ के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय घंटाघर चौक पर आयोजित शिविर में प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक सभी रक्त दानदाताओं के सहयोग से लगभग 40 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर के प्रारंभ में व्यापारी बंधुओं ने महात्मा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सूत्रधार, व्यापारी और जय महाराणा रक्तदान समूह भारत के रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल एवं हॉस्पिटल स्टॉफ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में कैट के जिला अध्यक्ष सरगम जैन, वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष मुकेश जैन, रेडिमेट संघ के अध्यक्ष सुनील छाबड़ा ने उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। संजय जैन, सुशील जैन, अमित अग्रवाल, सुरेश रमानी, शुभम बंसल, राजेश गुर्जर, नरेंद्र अग्रवाल, बसंत पुरूषवानी, रत्नेश भावसार, क्षितेश वोहरा, नरेन्द्र ठाकुर, विजय पंजाबी, अनूप पालीवाल, राजू पालीवाल, मनोज जैन, मुकेश तापड़िया, प्रवीण अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, संजय, विजय, प्रकाश लोकवानी ने भाग लेकर मानव कल्याण के इस आयोजन को सफल बनाया

87 Views
What do you think?

Leave a Reply