Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

नव विवाहिता ने एसपी से लगाई गुहार

2 min read
Text Size:

पिता व भाई करते हैं मारपीट, पति की झूठी शिकायत
अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को रहटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पानतलाई निवासी युवती सोनिका पिता ग्यारसराम उम्र 18 वर्ष जाति कतिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आवेदन देकर अपने माता-पिता और भाई की शिकायत की है। आवेदन में फरियादी ने कहा कि वह बालिग है और उसकी जन्मतिथि 15 मार्च 2005 है। मेरे माता-पिता मेरी बिना मर्जी के मुझ से अधिक आयु वाले व्यक्ति से मेरा विवाह कराना चाहते थे। इसलिए नाबालिग अवस्था में ही मैं अपने माता-पिता को बताए बिना मेरे जीजा के यहां चली गई थी। इसके बाद वहां मैने बालिग होने पर अपनी राजी-मर्जी से 20 मार्च 2023 को नीरज पिता केवलराम जाति कतिया निवासी छिपानेर रोड हरदा से हिन्दु जाति की रीति-रिवाज अनुसार मंदिर में विवाह कर लिया। उन्होंने कहा तब से मैं अपने पति के साथ रह रही हूं। मगर मेरे पिता ग्यारसराम द्वारा मेरे पति नीरज की झूठी रिपोर्ट कर उन्हे जेल भिजवा दिया गया है। मेरी माता नीमाबाई ओर मेरा भाई भी हमें परेशान कर मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। मंै उनके साथ वापस नहीं जाना चाहती हूं। अब मैं अपने ससुराल में रहना चाहती हूं। युवती ने एसपी को आवेदन देकर माता-पिता एवं भाई के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply