Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

वैष्णव गोस्वामी समाज की कार्यकारिणी का विस्तार

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण वैष्णव गोस्वामी समाज कल्याण महासंघ संगठन की बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी को विस्तार दिया गया। बैठक दौरान महंत मुकेश गिरी गोस्वामी ने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए आज समस्त मानव समाज को मार्गदर्शन करने वाले विद्वत समाज का एक होना अति आवश्यक हो है। बैठक दौरान पंडित लक्ष्मणाचार्य, पंडित राघवेंद्र दुबे, पंडित नवीन पांडे, पंडित शैलेंद्र शुक्ला, पंडित उपेंद्र दुबे, पंडित संदीप साकल्ले, पंडित मनोज शर्मा, पंडित ओम दुबे, पंडित रूपेश जोशी, पंडित आयुष्मान तिवारी, पंडित महेंद्र पाराशर उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी का विस्तार  

बैठक दौरान पंडित कौशल जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश गिरी गोस्वामी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संयोजक, कैलाशदास वैष्णव-राष्ट्रीय महासचिव, प्रमोद मेहता-शाजापुर कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागध्याक्ष, वरुणदास वैष्णव शाजापुर कार्यकारिणी सदस्य एवं जिलाध्यक्ष, संजय नागर शाजापुर कार्यकारिणी सदस्य, संभाग संयोजक, वीरेन्द्रपुरी गोस्वामी देवास कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक, दिनेशगिरी गोस्वामी देवास कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रचारक, आशीष व्यास-देवास कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कौशल जोशी ने किया। आभार राघवेंद्र दुबे ने माना।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply