Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कोटपा एक्ट के तहत 3 दुकानों पर जुर्माना

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्कूलों के समीप लगे पान ठेलों एवं किराना दुकानों पर कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के निगरानी दल ने एकीकृत नवीन शाला स्कूल बस स्टेन्ड के पास हरदा एवं मराठी स्कूल ग्वाल नगर हरदा के आस पास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोटपा एक्ट के तहत 3 दुकानो से कुल 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान शाला परिसर के 100 गज की परिधी में आने वाले सभी पान ठेला एवं दुकानों पर कार्यवाही की गई तथा उन्हें तंबाकू के सेवन से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया गया । इसके अलावा आने आने वाले दुकान पर आने वाले लोगो को भी समझाईश दी गई कि तंबाकू का नशा जानलेवा है, इसे छोडने में ही भलाई है। कार्यवाही के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनिल कुमार द्विवेदी एवं नोडल अधिकारी तंबाकू नियंत्रण हरदा, विनोद रोलासिया एवं पुलिस कोतवाली हरदा के जवान शामिल थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply