Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

निर्धारित समय सीमा में कार्य करें : कलेक्टर

1 min read
Text Size:

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी एसडीएओ एवं इंजीनियर्स को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्री गर्ग ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, वन मंडलाधिकारी अंकित पांडे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होने कहा कि सभी इंजीनियर्स निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। उन्होने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत एवं वन क्षेत्र में होने वाले कार्यो की लिस्टिंग कर कार्य कराएं। उन्होंने निर्देशित किया कि नल कनेक्शन के लिए अलग डीपी लगाई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी का निर्माण होने के पश्चात बाउण्ड्रीवाल निर्माण भी करें। बैठक में उपयंत्री पवन गुप्ता ने बताया कि एकल ग्राम नलजल योजना के तहत नवीन स्वीकृत 164 नल जल योजनाओं की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में बसाहटों में हेण्डपम्प लगाने के लिए कुल 100 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसे विभाग द्वारा शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply