Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र  

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बालागांव। युवाओं के विकास के लिए मध्यप्रदेश शासन के अटल बिहारी वाजपेई सुशासन नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के तहत युवाओं को विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जा रहा है। जिसके तहत सरकार की नई लाड़ली बहना योजना के फार्म भराये जा रहे हैं। वर्तमान में सहायक सचिव हड़ताल पर होने के कारण पंचायत के कार्य बहुत प्रभावित हो रहे है लेकिन उनके कार्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र वर्तमान में संकट मोचन का कार्य कर रहे है। जिसमें जन सेवा मित्र डोर टू डोर एवं केंद्रों पर पहुंचकर फार्म भराने, ईकेवाइसी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जिले की कमान मुख्यमंत्री फैलोज के रूप में आशुतोष नेमा को सौंपी गई है, जो जिले में चयनित 39 जन सेवा मित्र का नेतृत्व कर रहे है। सीएम फेलौज नेमा ने बताया कि वर्तमान में जन सेवा मित्र कलेक्टर ऋषि गर्ग एवं जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनिया के निर्देश पर लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक कर केंद्र पर पहुंचाना, ईकेवाइसी करना, ऑनलाइन फार्म भरना जैसे कार्य कर रहे है। हरदा विकास खण्ड के ब्लाक प्रभारी जन सेवा मित्र दीनबंधु गौर ने बताया की हरदा ब्लाक में 14 जन सेवा मित्र है, जिन्हें प्रत्येक को पांच या छ: पंचायत के दायित्व सौंपे गए है। विगत दिवस जिला पंचायत सीइओ सिसोनिया ने जनसेवा मित्र एवं सीएम फेलौज की वीसी ली गई। जिसमें उन्होंने जन सेवा मित्रों को केंद्रों में उपस्थिति होकर फार्म भरने एवं फार्म भरने में होने वाली समस्या का निराकरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की फिल्ड पर किसी भी जन सेवा मित्र को कार्य करने के दौरान कोई समस्या आती है तो तुरंत सीएम फेलौज को सूचना दे जिससे समस्या का निराकरण किया जा सके। विगत दिवस को जिला पंचायत सीईओ सिसोनिया ने मगरधा कलस्टर की ग्राम पंचायतो का निरीक्षण कर योजना के अंतर्गत फार्म भराने की स्तिथि का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत बूंदड़ा में जन सेवा मित्र दीनबंधु गौर, सिरकम्बा में ज्योति चोलकर,गुठानिया में आशीष सरवरे उपस्थिति मिले। उन्होंने जन सेवा मित्रो के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। हरदा ब्लाक प्रभारी दीनबंधु गौर ने बताया कि जन सेवा मित्र द्वारा 68 ग्राम पंचायतो के 140 ग्रामों में एवं हरदा के 25 वार्ड में कार्य किया जा रहा है। जिसमें जन सेवा मित्रो द्वारा 130 गांव का भ्रमण किया है। जिसमें करीब ४ हजार से अधिक महिलाओं को जानकारी दी गई। जिसमे दो हजार से अधिक ऑफलाइन फार्म। साथ ही १२६१ ईकेवायसी, १७०२ ऑनलाइन आवेदन भरे गए।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply