Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कुंज विहार कॉलोनी में नाली सड़क को तरस रहे आमजन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी में नाली बिजली व सड़क की समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया को ज्ञापन सौंपकर मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से कॉलोनी में न तो नालियों की साफ सफाई हुई है न ही नई सड़के बनाई गई। जिससे जगह-जगह नाली जाम हो गई है एवं मच्छर गंदगी का प्रकोप बना हुआ है, जिससे आमजन को घातक बीमारियों का सामना करना पड़ा है। इंदौर रोड से प्राचीन हनुमान मंदिर तक पहुंच मार्ग भी जीर्णशीर्ण अवस्था में है। बारिश से पूर्व मार्ग का निर्माण अतिआवश्यक है। नगरीय क्षेत्र में होने के बावजूद क्षेत्र वासियों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply