Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

निरीक्षण…. खरीदी केन्द्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ-चना समेत अन्य चिन्हित जिन्स की खरीदी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। गेहूॅ की कटाई तथा तुरंत बाद मूंग की बुआई के चलते तौल का काम ठंडा देखने को मिला था। लेकिन मंगलवार-बुधवार से केन्द्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसके मद्देनजर अफसरों का दल बुधवार को खरीदी केन्द्रों के साथ-साथ भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचा। उप संचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत एवं डीएमओ योगेश मालवीय निरीक्षण में शामिल रहे। उन्होंनें दीपगांव, सुल्तानपुर, रहटां, सिराली एवं मसनगांव केन्द्र पर पहुंचे। यहां खरीदी व्यवस्था का बारिकी से मुआयना करने के बाद मौजूद अमले को आश्वयक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। कहा कि केन्द्रों पर किसानों के लिये पेयजल इंतजाम के साथ-साथ बैठने के लिये छायादार जगह जरूरी है। जहां ये तमाम इंतजाम हैं, वहां सब ठीक है। परंतु जिन केन्द्रों पर इनमें से एक भी सुविधा का टोटा है तो तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा बारदान की उपलब्धता, पार्किंग, तौलकांटे सहित किसानों को भेजे गए मैसेज के बारे में संबंधित केन्द्रों से फीडबैक हासिल किया है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply