Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष तिवारी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

 

अनोखा तीर, खिरकिया। छात्रावास अधीक्षका ने थाने पहुंचकर राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष महेश तिवारी पर छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। अधीक्षिका की शिकायत पर महेश तिवारी पर धारा 354 समेत एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों छात्रावास अधीक्षिका ने राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पर लगाए गम्भीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ज्यादा परेशान करने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। श्री तिवारी चारुवा की शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ है तथा फिलहाल वे हायर सेकंडरी स्कूल मोरगढ़ी में अटैच है। पीड़िता ने बताया कि शिक्षक तिवारी उन पर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में लेखपाल पद पर पदस्थ करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लेखपाल इसलिए बनना चाहते हैं ताकि वे अपने पूर्व के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए आर्थिक गबन के रिकार्ड में हेराफेरी कर सके।

इनका कहना है…

अधीक्षका थाने में मामला दर्ज कराने आई थी, शिकायत पर छेड़छाड़ धमकी एवं एसटी एससी एक्ट मामला संबंधित के खिलाफ दर्ज किया गया है। विधि अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

संदीप जाट, थाना प्रभारी, छीपाबड़।

———————–

99 Views
What do you think?

Leave a Reply