हनुमान मंदिर में पड़ी नमाज एफआईआर दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
अनोखा तीर देवास। जिले के लोहारदा में बीते शनिवार को धावड़ीपुरा स्थित हनुमान मंदिर में बीजेपी के पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सलिम कुरैशी ने मंदिर के अन्दर नमाज पड़ी जिसको लेकर समस्त हिन्दू समाज में आक्रोश व्यक्त है। इस को लेकर हिन्दू समाज ने थाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है
शनिवार और मंगलवार हनुमानजी के विशेष पूजा के दिन होते है। शनिवार के दिन सलीम पिता अमरुउद्दीन कुरेशी अपने साथि के साथ चिलम पिने धावड़ीपुरा बालाजी मंदिर गया था तभी वँहा फरियादी निलेश खत्री भी दर्शन संध्या वंदन करने गया था। तब सलीम 6.40 की नमाज मंदिर के अंदर पढ रहा था। जिसकी सूचना हिन्दू समाज के लोगो को दी गई। सलीम के इस कृत्य की सूचना जैसे ही समाज में लगी है हिंदू समाज में आक्रोश का माहौल बनने लगा। उसके बाद बुधवार को सलीम के लड़के वसीम कुरेशी जो की नगर परिषद लोहारदा में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत है ने फरियादी को नमाज पढने वाली बात को लेकर किराना दुकान पर जाकर धमकाया, हिन्दू धर्म को गालियां दी और माहौल बिगाड़ने सम्बंधित धमकियां दी साथ ही फरियादी को जान से मारने की धमकी दी, कहना लगा की मेरे पिता बीजेपी के बड़े नेता है, हमारा तुम लोग कुछ नही बिगाड़ सकते हो। उसके बाद नगर के हिंदुओं ने मिलकर थाना कांटाफोड़ में आवेदन देकर मामल दर्ज कराया। पुलिस द्वारा सलीम कमरुद्दीन कुरेशी एवं वसीम सलीम कुरेशी पर धारा 295A, 294, 506, 34 के तहत एफआईआर कायम की। लोगो का कहना था की रामनवमी से हनुमान जयंती के बीच यह कृत्य सलीम ने सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने के लिया किया है। पहले भी सलीम द्वारा हिंदू मंदिरों में जाकर पवित्र ग्रंथो को उल्टा सीधा पढते देखा गया ओर उसे कई बार समझाइश दी गई। परन्तु अपनी मानसिकता के चलते वह हर बार हिन्दूओं की धार्मिक भावनाओ के साथ खिलवाड़ करता रहता था। जिसको लेकर हिन्दू समाज में भारी रोष व्याप्त है।
162 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!