Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

टेल क्षेत्रों में नहीं पहुंचा पानी, किसान हो रहे परेशान : ओम पटेल

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रभार वाले जिले एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले में नहरों का पानी तो छोड़ दिया, लेकिन टेल क्षेत्रों पर पानी नहीं पहुंचा, जिसके कारण कई किसानों की बोनी ही नहीं हुई है। क्षेत्र के किसान बोनी की रस्ता देख रहे हैं, नहरों में पानी नहीं पहुंच रहा हैं। बहुत सी जगह पर घटिया निर्माण के चलते पानी छोड़ते ही नहर की लाइनिंग उखड़ गई है। लाइनिंग कि वजह से जिले के किसानों को काफी तकलीफ हो रही हैं, उनके खेतों का पलेवा में देरी हो गई, इससे बोवनी देरी से हुई है। कुछ किसान तो बोवनी नहीं कर पाए हैं न ही नहरों का ध्यान रखा गया। मॉनीटरिंग भी नहीं की गई। नहर निर्माण के दौरान सड़क की मिटटी ही नहर में डाल दी गई जिसका खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ रहा है। किसानों की फसल की तुलाई शीघ्र चालू की जाएं एवं तुलाई प्लेट काटों से की जाए। श्री पटेल ने कहा कि खुद को किसान पुत्र बनाने वाले शिवराज सिंह किसानो की स्थिति पर चुप क्यूं हैं। कभी खाद के लिए कभी बिजली के लिए और अब नहरों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विडंबना है कि कृषि मंत्री कमल पटेल इसी जिले से हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान की गई विद्युत प्रदाय की सभी योजनाएं आज तक सिर्फ कोरी घोषणाएं ही रह गई है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply