Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों को मिला लाभ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्व. श्री श्रीकृष्ण राठी की जन्म शताब्दी उपलक्ष्य में श्रीजी क्लीनिक द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य को लाभ दिया गया। शिविर में मरीजों की विभिन्न जांचें हुई। जानकारी के अनुसार इस दौरान एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन गोल्ड मैडलिस्ट एवं डीएनबी कॉर्डियोलाजी डॉ. शैली माहेश्वरी राठी, बांबे हास्पिटल इंदौर एवं फोर्टीस हास्पिटल गुड़गांव के पूर्व आर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ. अंशुम राठी तथा बीडीएस, एमआईडीए डॉ. अस्मिता राठी बंग ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयोजक श्रीजी क्लीनिक ने बताया कि डॉ.शैली राठी ने 183, डॉ.अंशुमन राठी ने 134, डॉ. अस्मिता राठी बंग ने 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। इस दौरान 52 मरीजों की स्परोमेट्री पीएफटी जांच, 47 की ईसीजी जांच, 104 की बीएमडी और 208 लोग के रक्त में शुगर की जांच की गई। शिविर का लाभ सैकड़ों मरीजों को मिलने पर आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply