Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मंत्रीद्वय ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के जल संसाधन तथा मछली पालन विभाग के मंत्री और हरदा जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर से जनसंपर्क विभाग भोपाल से आए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रचार वाहन प्रदेश सरकार की गत 3 वर्षों की उपलब्धियों तथा लाडली बहना योजना के संबंध में जानकारी ग्रामीणों को वीडियो फिल्म के माध्यम से देगा। वाहन में एलईडी टीवी लगा हुआ है। यह वाहन जिले के तीनों विकास खंडों टिमरनी हरदा और खिरकिया के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताएगा। इस अवसर पर विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, वन मंडल अधिकारी अंकित पांडे तथा जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply