Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

जिले में खुलेंगे विकास के नए द्वार  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में औद्योगिक संरचना के अभाव को दूर करने वाली 15 साल पुरानी बहुप्रतीक्षित घोषणा पर अमल होने की घोषणा नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन 1अप्रैल को हुई। जिलाधीश ने कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कमल पटेल के मार्गदर्शन में औद्योगिक केंद्र के रूप में सुल्तानपुर ग्राम को इंडस्ट्री क्षेत्र विकसित करने के उद्देश से विभागों के बीच अटकी 31 हेक्टर जमीन को अब नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण से वापस लेकर मध्यप्रदेश इंडस्ट्री डेवलमेंट कारपोरेशन को हस्तांतरित कर दिया हैं। कैट के अध्यक्ष सरगम जैन ने बताया कि मजबूत इक्षाशक्ति के रहते फूडपार्क, कृषि से जुड़ी इंडस्ट्री के साथ अन्य इंड्रस्टी के लिए हरदा जिले में विकास के नए द्वार खुलेंगे। जिले में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा। जिससे व्यापार में गति आएगी। इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स जिला व्यापारी संघ, जिला इंड्रस्टी एसोसिएशन ने हरदा आगमन पर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल का शाल श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर आभार व्यक्त कर सम्मान किया एवं निरंतर सकारात्मक सदप्रयासों के लिए जिलाधीश ऋषि गर्ग को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। है।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply