Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री आवासीय योजना  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री आवासीयभू अधिकार योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भू स्वामी अधिकार पत्र वितरण जिला बैतूल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले की हरदा एवं टिमरनी विधानसभा की ग्राम पंचायत हंडिया एवं दीपगांवकला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा शेष ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया को जिला नोडल अधिकारी तथा संयुक्त कलेक्टर डीके. सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित क्षेत्र के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इस दौरान जिले के कुल 79 ग्रामों के 1742 हितग्राहियों को भू स्वामी अधिकार पत्र का वितरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि इनमें खिरकिया तहसील के 16 ग्रामों के 424 हितग्राही, टिमरनी के 7 ग्रामों के 48 हितग्राही, रहटगांव के 7 ग्रामों के कुल 184 हितग्राही, सिराली के 18 ग्रामों के कुल 325 हितग्राही, हंडिया के 23 ग्रामों के 626 तथा हरदा तहसील के 8 ग्रामों के 135 हितग्राही शामिल है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply